फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CIPET Baddi provided information on safety standards of chemicals and petrochemicals

Solan News: सीपेट बद्दी ने रसायन व पेट्रोकेमिकल्स के सुरक्षा मानकों पर दी जानकारी

Mon, 03 Mar 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में 59 रासायनिक और फार्मास्यूटिकल उद्योगों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। सीपेट बद्दी ने रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स के सुरक्षा मानकों पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में 59 रासायनिक और फार्मास्यूटिकल उद्योगों केे 126 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सीपेट प्रमुख डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की सुरक्षा, स्थिरता और जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्वता को दर्शाना है, जो एक सुरक्षित और पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार औद्योगिक वातावरण को बढ़ावा देती है। आर्थिक विकास में रासायनिक और पेट्रोकेमिकल उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए कार्यक्रम खतरनाक पदार्थों से जुड़े अंतर्निहित जोखिमों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। कार्यशाला एमएएच की इकाइयों पर केंद्रित था। कार्यशाला के दौरान 14 सत्र आयोजित हुए। औद्योगिक सुरक्षा नियमों, जोखिम मूल्यांकन, खतरा प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीतियों और उभरती सुरक्षा प्रौद्योगिक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिपेट बद्दी, आईआईटी, एनआईटी, पीसीबी, सलाइट चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और रासायनिक एवं फार्मास्यूटिकल उद्योग के विशेषज्ञों ने सभी सत्रों में अपने महत्वपूर्ण और मूल्यवान विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed