फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Children's Experience Learning Lab You will get experience in every subject

Solan News: बच्चों को एक्सपीरियंस लर्निंग लैब में हर विषयों का मिलेगा अनुभव

Sat, 06 Jul 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 06 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल खड़ियाणा के शिक्षक और बच्चों ने लैब की तैयार
विज्ञापन

किताबों में पढ़ने के बाद प्रयोगात्मक विधि से भी सीखेंगे विद्यार्थी
सिंगापुर में शैक्षिक भ्रमण के दौरान अध्यापक ने देखी थी यह लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। किताबों में पढ़ने के बाद अब विद्यार्थी प्रयोगात्मक विधि से भी अनुभव ले सकेंगे। राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड़ियाणा में जेबीटी शिक्षक एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड़ियाणा के प्रभारी शशिपाल शर्मा ने बच्चों के लिए एक्सपीरियंस लर्निंग लैब (अनुभात्मक शिक्षण प्रयोगशाला) को तैयार किया है। इस लैब को उन्होंने सिंगापुर के शैक्षिक भ्रमण के दौरान देखा था। सोलन पहुंचने के बाद उन्होंने इस पर काम भी शुरू कर दिया था। जिसमें उन्होंने बच्चों के सहयोग से लैब को तैयार किया है। इस लैब का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हरिराम चंदेल ने किया।
इस मौके पर उन्होंने अध्यापक के इस कार्य की सरहाना भी की है। पाठशाला में विभिन्न विषयों के संदर्भ में शिक्षण अधिगम सामग्री बनाई गई है, जिसको अध्यापकों और बच्चों ने मिलकर तैयार किया है। इससे बच्चे किताबों में पढ़कर और देखकर इस तकनीक पर कार्य कर अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। अध्यापक शशिपाल का यह प्रयास सिंगापुर शैक्षिक भ्रमण के बाद अपने अनुभवों को साकार रूप देने की कोशिश से ओतप्रोत है। वह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। पाठशाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सपना देवी ने बताया की अध्यापक शशि पाल छात्रों के सर्वांगीण विकास में जी-जान से मेहनत करते हैं जिसके परिणाम पिछले 3 वर्षों से पाठशाला के विकास में देख रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षिका देवठी चंचल गुप्ता, केंद्र मुख्य शिक्षक चंबाघाट, किशोरी लाल राणा, राज्य पुरस्कार विजेता प्रदीप कुमार, अध्यापिका किरण थापा सहित एसएससी अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed