फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Children showcased their talent at a model exhibition during the 'Bag-Free Day' at Dagshai School.

Solan News: डगशाई स्कूल में बैग-फ्री डे पर बच्चों ने मॉडल प्रदर्शनी में दिखाया हुनर

Tue, 01 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent at a model exhibition during the 'Bag-Free Day' at Dagshai School.
पीएम श्री स्कूल डगशाई में बैग-फ्री डे के अवसर पर आयोजित मॉडल प्रदर्शनी के दौरान विद्या​र्थियों 
मीडिया विषय की प्रदर्शनी में वनिता और रोजी पहले स्थान पर रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डगशाई में बैग-फ्री डे के अवसर पर बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। बस्ते के बोझ से मुक्त होकर स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कविता पाठ, कहानी वाचन और मॉडल प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने नवाचार और रचनात्मक सोच से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। इसमें मॉडल प्रदर्शनी के मीडिया विषय में वनिता और रोजी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी विषय में जागृति और किंजल, रिटेल विषय में संजना और मीनाक्षी, उर्दू विषय में यशिका और भानू ने पहला स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी सह-पाठ्य गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने सभी बच्चों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed