{"_id":"6554bb9ed7084264ff0cc3a3","slug":"children-did-painting-marathon-and-fancy-dress-competition-also-took-place-solan-news-c-176-1-ssml1040-10951-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बच्चों ने की पेंटिंग, मैराथन और फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बच्चों ने की पेंटिंग, मैराथन और फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई
Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
सोलन के दुर्गा पब्लिक स्कुल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र। संवाद
रोटरी क्लब सोलन ने दुर्गा पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाल दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रोटरी क्लब सोलन ने दुर्गा पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया। समारोह में शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता, मैराथन, वॉकथॉन, छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस जबकि माता-पिता और स्कूल के कर्मचारियों के लिए भी गतिविधियां आयोजित की गईं। एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ हासिल करने की आदत डालनी चाहिए, भले ही उन्हें अतिरिक्त प्रयास करना पड़े। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क्षेत्र के प्रसिद्ध चित्रकार चमन शर्मा इस कार्यक्रम के निर्णायक थे।
रोटरी क्लब सोलन के अध्यक्ष एमपी कंवर ने बताया कि इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास और कौशल वृद्धि में काफी मदद मिलेगी। प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रवीण गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब सोलन अपनी अगली पीढ़ी को एक अच्छा इंसान बनाने के लिए कृतसंकल्प है। दुर्गा पब्लिक स्कूल के एमडी टीकम सिंह ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं प्रतिस्पर्धात्मकता और समूह गतिविधियों की भावना पैदा करती हैं।