Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chhath Puja will be held at two places in Bald Khad.

Solan News: बालद खड्ड में दो जगह होगी छठ पूजन

Thu, 23 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja will be held at two places in Bald Khad.
पूर्वांचल छठ पूजा वैल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारी घाट तैयार करने के बाद सामुहिक चित्र में- संवाद।
आयोजन समिति दो फाड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अलग-अलग होगा आयोजन
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए बद्दी में 27 को सार्वजनिक अवकाश
कल नहाय खाए के साथ शुरू हो होगा पर्व
ओमपाल सिंह
बद्दी(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में सक्रिय पूर्वांचल जनकल्याण समिति दो फाड़ हो गई है। पूर्वांचल के कुछ लोगों ने पूर्वांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी, जबकि कुछ ने पूर्वांचल मित्र सभा का गठन किया है। अब ये दोनों संगठन छठ पूजा के आयोजन अलग-अलग करेंगे। दोनों ने पूजा के लिए अपने-अपने मंच तैयार कर लिए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी अलग-अलग होंगे। दोनों ने अपने अलग घाट भी बना लिए हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल से छठ पूजा पर सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बीबीएन में करीब दो लाख पूर्वांचलवासी रहते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के चलते कई लोग अपने राज्य लौट गए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अभी भी यहीं हैं। छठ पूजा 25 से शुरू होकर 28 अक्तूबर की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन

अब तक छठ पूजा का आयोजन पूर्वांचल जनकल्याण समिति के बैनर तले सनसिटी मार्ग के पास बालद खड्ड में किया जाता था। यहां हरियाणा सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की लागत से बनाए तालाब के किनारे सामूहिक रूप से अर्घ्य दिया जाता था। इसी स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते थे। इस बार इस घाट के ठीक सामने, दूसरे छोर पर पूर्वांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी ने नया घाट तैयार कर लिया है। सोसायटी से जुड़े लोग यहीं उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। भोजपुरी कलाकार भी इसी मंच पर प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर हरियाणा सरकार की ओर से बनाए गए पुराने तालाब पर अब पूर्वांचल मित्र सभा से जुड़े लोग पूजा करेंगे। मित्र सभा अपना अलग कार्यक्रम करेगी। पहली बार ऐसा होगा कि एक ही स्थल पर दो संगठन समानांतर छठ कार्यक्रम आयोजित करेंगे। बताया जा रहा है कि पूर्वांचल जनकल्याण समिति में फूट के पीछे कुछ स्थानीय नेताओं का हाथ है। कहा जा रहा है कि इन नेताओं को समिति के कार्यक्रमों में पर्याप्त मंच न मिलने पर उन्होंने अलग गुट बना लिया।
पूर्वांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि सोसायटी पहले वर्धमान क्षेत्र में कार्यक्रम करती थी। इस बार सनसिटी के समीप बालद खड्ड में आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग छठ पूजा के लिए घर नहीं जा पाते, उन्हें यहीं पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि वे छठी मईया की पूजा कर सकें। समिति के भीतर मनमुटाव के चलते कुछ सदस्यों ने अलग सोसायटी बना ली है।

पूर्वांचल मित्र सभा के प्रवक्ता सत्या पांडे ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल छठी मईया की पूजा करना है। कुछ लोग इसमें भी राजनीति करने लगे हैं। उन्होंने सोसायटी के लोगों से आग्रह किया था कि वे शीतलपुर में अपना कार्यक्रम करें, परंतु वे उसी स्थान पर आयोजन कर रहे हैं जहां पहले से समिति कार्यक्रम करती आई है। सत्या पांडे ने लोगों से अपील की कि वे मित्र सभा के कार्यक्रम में पहुंचकर तालाब में पूजा-अर्चना करें और सूर्य को अर्घ्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed