धोखाधड़ी कर बेचा उद्योग, 15 लाख्ा ठगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला में एक शातिर उद्योगपति ने कर्जे की रकम छुपाते एक अन्य उद्योगपति से उद्योग बेच कर लाखों की ठगी कर डाली। बैंक की देनदारी छिपाकर धोखे से उद्योग बेचने के नाम पर 15 लाख की ठगी को अंजाम दिया। इसमें दस लाख कैश ऐंठ लिए हैं। बताया जा रहा है कि शातिर उद्योगपति ने दूसरे व्यक्ति को उद्योग बेचते हुए बैंक का ऋण 21 लाख बताया, लेकिन जब बैंक में पता किया गया तो ऋण 36 लाख निकला। अब उद्योगपति जो दस लाख कैश लिया था वह नहीं लौटा रहा है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार दिपेंद्र कुमार सिंगला ने बरोटीवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने बरोटीवाला स्थित एसएस प्रिंटेड कंपनी के संचालक तपन कुमार से 21 लाख रुपये में उद्योग खरीदा था। तपन कुमार ने सौदा करते हुए कई बातों को छिपा कर रखा। उन्हें यही बताया था कि उद्योग के ऊपर 21 लाख रुपये की बैंक की देनदारी है व 31 मार्च, 2015 तक वो सभी देनदारी अदा कर देगा।
देनदारी समाप्त होते ही उद्योग उनके नाम ट्रांसफर करवा दिया जाएगा। विश्वास करते हुए उद्योग खरीदने वाले व्यक्ति ने दस लाख रुपये तपन कुमार को दे दिए। जब बैंक में जाकर चेक किया गया तो उद्योग के ऊपर बैंक की लेनदारी लगभग 36 लाख रुपये निकली। जब तपन कुमार से इस बारे में बात करनी चाही तो उसने इस बात से इंकार कर दिया तथा धोखा देकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया।
बरोटीवाला के थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दिपेंद्र कुमार सिंगला की शिकायत पर तपन कुमार के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।