{"_id":"587a17c84f1c1bc156baa589","slug":"chayal-area-survive-a-without-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल के होटलों और गावों में बिजली न पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल के होटलों और गावों में बिजली न पानी
ब्यूरो, सोलन
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
हिमपात से चायल में बिजली अापूतिऱ् ठप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटक स्थल चायल में सप्ताहभर पहले हुई भारी बर्फबारी से तापमान में गिरावट के चलते शीत लहर चरम पर है। लेकिन भारी ठंड के बीच पर्यटन नगरी चायल के कई क्षेत्रों में विद्युत और पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन
चायल-कुफरी और चायल-गोड़ा मार्ग पर बसे नहीं चल पा रहीं। बर्फबारी से पेड़ों और बिजली की तारों के टूटने से आपूर्ति अभी तक बाधित है। दर्जनों होटलों में भी बिजली आपूर्ति ठप है। इस कारण पर्यटक भी होटलों से मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। लोगों के फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे। बिजली बोर्ड के कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में जुटे हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में लाइट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
पंचायत चायल के प्रधान महेश कनोजिया, उपप्रधान अनिल वर्मा, आंगनबाड़ी चायल वर्कर सुजाता वर्मा, मोनाल होटल के प्रबंधक गुरुदयाल सिंह और पंचायत समिति सदस्य चायल अजय कुमार ने बताया कि पंचायत चायल के मिहानी और मिल्ट्री स्कूल बोर्ड में अभी तक बिजली गुल है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पंचायत नगाली की प्रधान कलावती और स्थानीय निवासी राम स्वरूप ठाकुर ने बताया कि चायल से जेठणा तक बिजली और यातायात व्यवस्था बंद पड़ी है।
विज्ञापन
पंचायत नगली के गांव टिककर, नावग, जेठणा, बधेट सहित अनेक गांव में व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। समूचा क्षेत्र अंधेरे में डूबा है। इसके अलावा संपर्क मार्ग में 50 पेड़ देवदार और बान के गिरें है। इस कारण शिमला-चायल वाया कुफरी मार्ग शिमला से गोड़हा वाया चायल रोड पर भी बसों की आवाजाही बंद है। शिमला जाने वाली बसें चायल बस स्टैंड पर खड़ी हैं। बैंकिंग सेवा भी एक सप्ताह बाद शुक्रवार को ही शुरू हो पाईं।
28 होटलों में बिजली नहीं : देवेंद्र
होटल एसोसिएशन चायल के प्रधान देवेंद्र वर्मा ने बताया कि चायल के 28 होटलों में बिजली-पानी नहीं है। पर्यटक यहां से वापस लौट रहे हैं। चायल बस स्टैंड पर भी जेसीबी बर्फ हटा रही है। हालांकि जिला प्रशासन व्यवस्था सुधारने में जुटा है। लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।