{"_id":"667190beadbb01bbaa04816e","slug":"change-in-summer-vacation-schedule-wrong-federation-solan-news-c-176-1-ssml1040-123647-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव गलत : महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव गलत : महासंघ
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे हैं स्कूलों के बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला नालागढ़ इकाई ने ग्रीष्मकालीन विद्यालयों की छुट्टियों में बदलाव को गलत ठहराया है।
इकाई के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, संगठन मंत्री अशोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव करना तर्कसंगत नहीं है। इस समय सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर जिला में ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे अत्यधिक गर्मी और लू से जूझ रहे हैं। इससे राहत के लिए वे छुट्टियों की आस में बैठे हैं। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र इस समय गर्मी और लू की चपेट में हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचने और वहां बैठने में गंभीर परेशानी महसूस हो रही है।
बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ व ऊना सहित कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे राहत के लिए तो ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में इन दिनों छुट्टियों का प्रावधान था। ऐसे समय में इन छुट्टियों में बदलाव करना किसी भी स्थिति में तर्कसंगत नहीं है। महासंघ ने कहा कि छुट्टियों पर सरकार को गहन मंथन कर सही फैसला लेना चाहिए।