फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chandrashekhar Gas Agency Nalagarh got first prize

Solan News: चंद्रशेखर गैस एजेंसी नालागढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार

Sun, 16 Feb 2025 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Gas Agency Nalagarh got first prize
नालागढ़ के चंद्रशेखर गैस एजेंसी के संचालक शिमला में मुख्य महाप्रंबधक से पुरस्कार लेते हुए। संवाद
छोटे सिलिंडर को बढ़ावा देने में किया था बेहतरीन कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्थित चंद्रशेखर गैस एजेंसी को हिमाचल में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एजेंसी के संचालक चंद्रशेखर शर्मा को शिमला में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक परमेश्वर, महाप्रबंधक अनुराग आनंद और मंडलीय सेल्स प्रमुख मोहम्मद अमीन की उपस्थिति में प्रदान किया। एजेंसी को यह पुरस्कार 15 अगस्त से 30 सितंबर 2024 तक चलाए गए विशेष अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। कंपनी की ओर से 5 किलो के छोटे सिलिंडर को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ महीने का अभियान चलाया गया था जिसमें चंद्रशेखर गैस एजेंसी नालागढ़ ने हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। चंद्रशेखर गैस एजेंसी को पहले भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। 2019 में अखिल भारतीय स्तर पर चेयरमैन पैनल सदस्य के रूप में सम्मान मिला था। इसके अलावा केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना में भी एजेंसी की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया था। चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि उनके ग्राहकों का भरपूर प्यार और सहयोग मिलता है जिसमें कारण वे अच्छा प्रदर्शन कर पाते है। उनका मुख्य लक्ष्य ग्राहकों को उत्तम सेवा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed