फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chandi Mandir also at toll plaza Will be made near the people of Parwanoo

Solan News: चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर भी बनेंगे परवाणू के लोगों के पास

Thu, 04 Jul 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 04 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
-खास खबर-
विज्ञापन


20 किमी दायरे में वाहन चालकों को मिलेगा फायदा
लोगों को नहीं थी टोल प्लाजा से पास की जानकारी
300 रुपये में बनेगा पास, सैकड़ों लोग करते हैं आवाजाही
आदित्य सोफत
सोलन। अंबाला-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर अब चंडी मंदिर टोल प्लाजा से प्रदेश के वाहनों के पास बनाने की सुविधा मिलेगी। इससे सैकड़ों वाहन चालकों को टोल दर में राहत मिल जाएगी। अभी तक प्रदेश के लोगों को इसका लाभ नहीं मिलता था। लेकिन अब हरियाणा स्थित चंडी मंदिर टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में महीने का पास बन जाएगा। इस दायरे में प्रदेश द्वार परवाणू को भी शामिल किया गया है। इसके लिए लोगों को 300 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ेगा। अभी तक आने-जाने का कार में शुल्क 55 रुपये लगता है। पास बनने से रोजाना चंडीगढ़ आने और जाने वालों को काफी फायदा होगा।
गौर रहे कि प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू से चंडीगढ़ की ओर रोजाना लोग कामकाज को लेकर आते-जाते हैं। उन्हें चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर रोजाना शुल्क अदा करना पड़ता है। इससे लोगों का सफर काफी महंगा हो जाता था। कई बार लोगों ने टोल नियमों के अनुसार 20 किलोमीटर दायरे में परवाणू को लाने की बात कही। लेकिन लोगों के पास नहीं बने। इसके बाद लोगों ने हरियाणा के कालका में आधार कार्ड बनवाकर पास का फायदा लेना शुरू किया। इसके बाद अब परवाणू क्षेत्र को भी 20 किलोमीटर के दायरे में पास बनवाने की सुविधा दी है।
विज्ञापन

इनसेट
आरटीआई में भी हुआ खुलासा
आरटीआई एक्टिविस्ट्स सुरेंद्र राजपूत ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा से परवाणू क्षेत्र के लोगों के पास बनाने के बारे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बारे में जानकारी ली। इसमें भी खुलासा हुआ कि परवाणू क्षेत्र चंडीमंदिर टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आता है। वहीं सनवारा टोल से भी महीने के पास बनाए जाते हैं। इसमें स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में कम शुल्क अदा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed