{"_id":"6a6b5301a7cbcaf248068c51","slug":"challlan-of-shopkeepers-solan-news-c-176-1-ssml1040-175320-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सब्जी-फलों के अधिक दाम वसूलने पर 12745 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सब्जी-फलों के अधिक दाम वसूलने पर 12745 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
डिजिटल पर न चलाएं.............
पांच सब्जी विक्रेताओं की जब्त की 167 किलो सब्जियां व फल
खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने चंबाघाट व सपरून में किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सब्जियों व फलों के मनमाने दाम वसूलने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई की है। वीरवार को जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रण श्रवण हिमालयन के निर्देशों पर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक हरीश शर्मा ने चंबाघाट और सपरून बाईपास पर 9 दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। कुछ सब्जी व फल विक्रेता तय दामों से अधिक वसूली कर रहे थे, जिस पर उन्होंने मौके पर ही पांच दुकानदारों के करीब 12745 रुपये के चालान किए। इस दौरान करीब 167 किलो फल व सब्जियां भी जब्त की गईं। विभाग कई सब्जी विक्रेताओं ने रेट लिस्ट भी नहीं लगाई थी, जिस पर उन्होंने हिदायत दी कि अगर दोबारा से बिना रेट लिस्ट के फल व सब्जियां बेचीं तो उन पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी और चालान के अलावा कोर्ट में भी उन पर केस किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी विभाग की टीम ने शहर के मालरोड और अपर बाजार में कार्रवाई की थी। इस दौरान उन्होंने 15 दुकानों का निरीक्षण कर 26445 रुपये जुर्माना वसूला था। साथ ही 513 किलो फल व सब्जियां जब्त की थीं। दो परचून विक्रेताओं के पॉलीथिन रखने पर 2000 रुपये के चालान किए थे।
उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने बताया कि सब्जी व फलों के निर्धारित मूल्यों से अधिक दाम वसूलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल चालान करके छोड़ा जा रहा है। यदि फिर भी सब्जी विक्रेताओं ने अपनी मनमानी नहीं छोड़ी तो आगामी दिनों में एसडीएम कोर्ट में इनकी पेशियां लगाई जाएंगी। लोगों से भी अपील है कि यदि कोई अधिक दाम वसूलता है तो इसकी शिकायत विभाग को दें ताकि कार्रवाई की जा सके।