{"_id":"6a64cf4973f30113080bf226","slug":"challenges-of-the-pharma-industry-outlined-to-nadda-solan-news-c-176-1-ssml1044-174909-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नड्डा को फार्मा उद्योग की बताईं चुनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नड्डा को फार्मा उद्योग की बताईं चुनौतियां
विज्ञापन
फार्मा उत्पाद समूह के प्रमुख राजेश गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। लघु उद्योग भारती के फार्मा कॉन्क्लेव-2026 के समन्वयक एवं फार्मा उत्पाद समूह के प्रमुख डॉ. राजेश गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को फार्मा उद्योग के समक्ष आ रही चुनौतियों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। नई दिल्ली में आयोजित कॉन्क्लेव में देश के 10 राज्यों के ड्रग कंट्रोलर तथा लगभग 400 दवा निर्माताओं ने भाग लिया।
डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि कॉन्क्लेव में सरकार और फार्मा उद्योग से जुड़े उद्यमियों के बीच विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि इस मंच पर उद्योग से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नड्डा ने लघु उद्योग भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन देशभर के लघु उद्यमियों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र, उत्पाद समूह के राष्ट्रीय समन्वयक घनश्याम ओझा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू भी उपस्थित रहे। एलयूबी फार्मा समिति के सदस्य संजय सिंघला, रवलीन सिंह, रोहित भाटिया और अमित चावला ने समिति की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
इससे पूर्व लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन ने सीएसआईआर के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, कौशल विकास, इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग तथा भारत सरकार के जेम पोर्टल से लघु उद्योगों को जोड़ने के लिए लगातार वेबिनार आयोजित किए हैं।