{"_id":"6ab291debc4834e1630c2e71","slug":"challan-on-illigal-minning-solan-news-c-176-1-ssml1040-179724-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अवैध खनन पर जेसीबी, टिपर और बिना नंबर का ट्रैक्टर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अवैध खनन पर जेसीबी, टिपर और बिना नंबर का ट्रैक्टर दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस जिला बद्दी में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी, टिपर और एक बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर को पकड़ा है। रामपुर खड्ड में रात के समय अवैध खनन करते जेसीबी और टिपर पकड़ा, जबकि मोरपिन मार्ग पर अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहा बिना नंबर का ट्रैक्टर दबोचा। पुलिस चौकी जोगों की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान रामपुर खड्ड में कार्रवाई करते हुए जेसीबी और टिपर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन रामपुर गुजरा निवासी राजेंद्र के नाम पर पंजीकृत हैं। दोनों वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई और आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है। वहीं पुलिस थाना बद्दी की टीम ने मोरपिन मार्ग पर अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र मदन लाल, निवासी गांव अक्कावाली, तहसील बद्दी के रूप में हुई है। ट्रैक्टर का भी खनन अधिनियम के तहत चालान किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।