फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chail-Kandaghat road will remain closed for 5 hours each night for three days.

Solan News: चायल-कंडाघाट सड़क तीन रात 5-5 घंटे रहेगी बंद

Fri, 06 Feb 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सोलन-कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के चलते लिया निर्णय
विज्ञापन

निर्माण कर रही कंपनी की ओर से लगाई जाएगी मशीनरी
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ने मार्ग बंद को लेकर आदेश किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट-चायल सड़क 6, 11 और 17 फरवरी की रात को पांच-पांच घंटे के लिए बंद रहेगी। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन से कैथलीघाट के बीच फोरलेन कार्य के लिए मशीनरी और उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इसके मद्देनजर चायल मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार इन तिथियों पर रात 10:00 से 2:00 बजे तक कंडाघाट से चायल मार्ग बंद रहेगा। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि फोरलेन कार्य के लिए मशीनरी और उपकरणों की स्थापना के चलते चायल मार्ग के अतिरिक्त कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कंपनी को निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इसके तहत बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाए जाएं। पुलिस प्रशासन से समन्वय कर निर्धारित स्थानों पर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए तथा जन सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय अपनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो। संबंधित पुलिस प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को कार्य के संबंध में पूर्व सूचना देना भी अनिवार्य किया गया है। यह अनुमति फोरलेन कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने और जनहित को ध्यान में रखते हुए दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed