फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   CEO C. Palarasu inspects EVM warehouse in Solan

सी पालारासु ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

Wed, 24 Nov 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
CEO C. Palarasu inspects EVM warehouse in Solan
सोलन के कथेड़ में ईवीएम तथा वीवीपैट भंडारण कक्ष के निर्माण कार्य का जायजा लेते मुख्य निर्वाचन अध? - फोटो : SOLAN
सोलन। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने बुधवार को कथेड़ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट भंडारण कक्ष (वेयरहाउस) के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। इस संदर्भ में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

सी पालरासु ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा के चलते राज्य के 11 जिलों में भंडारण कक्ष बनाए जा रहे हैं। इन पर 55 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य फरवरी 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाए और कार्य को समय पर पूरा किया जाए। इस भवन के निर्माण पर चार करोड़ व्यय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण-2022 के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रथम जनवरी 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए 10 नवंबर 2021 से नौ दिसंबर 2021 तक मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 28 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रथम जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर अभिहित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल ऐप व वेबसाईट के माध्यम से भी ऑनलाइन नाम दर्ज करने की सुविधा दी गई है।
स्थानांतरण पर ऐसे कटवाएं सूची से नाम
उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि जब वे एक शहर से दूसरे शहर में स्थानांतरित होते हैं, वे अपना नाम पूर्व में पंजीकृत स्थान से प्रपत्र-7 भरकर कटवा लें और नए निवास स्थान पर नाम दर्ज करवाने के लिए प्रपत्र-6 भरकर पंजीकृत करें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दौरान यही नवीन मतदाता सूची प्रयोग में लाई जाएगी।

सीईओ ने सभी नागरिकों विशेषकर 18 से 19 वर्ष पूरा कर चुके नए मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करें। उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, सोलन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed