फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Case registers against groom's father for voilation of corona rules at Baddi

शादी में कोरोना नियम तोड़ने पर दूल्हे के पिता पर मुकदमा

Wed, 09 Dec 2020 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी थाने के तहत मानपुरा में एक शादी समारोह में बिना मास्क 50 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पुलिस ने दूल्हे के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मानपुरा बस स्टैंड के साथ ही गुरुद्वारा साहिब के साथ शादी समारोह चल रहा था।
विज्ञापन

शादी नवनीत कुमार पुत्र जय सिंह निवासी गांव मानपुरा की थी। शादी में करीब 60 से 80 लोग मौजूद थे। देर सायं करीब साढे़ नौ बजे धीमी आवाज में डेक चल रहा था लेकिन शादी में मौजूद व्यक्तियों में किसी ने भी अपने मुंह पर मास्क नहीं लगाया था। शादी के शामियाने में मौजूद लोग पुलिस को देखकर रुमाल से मुंह ढकने लगे और कोई भी व्यक्ति सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते जिला उपायुक्त के आदेशानुसार शादी या अन्य समारोहों में 40 से 50 व्यक्तियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शामिल होने बारे हिदायत की गई है। इसका इस शादी में पालन नहीं किया गया था। एसपी रोहित मालपानी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने समारोह संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मोटर वाहन अधिनियम के तहत की कार्रवाई
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 216 वाहन संचालकों के चालान कर 35 हजार छह सौ रुपये जुर्माना वसूला है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले पांच लोगों को कोटपा के तहत मामले दर्ज कर आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला है।

--
बिना मास्क लगाकर बाहर घूमने वालों के काटे चालान
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने बिना मास्क के बाहर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 चालान किए। इनसे 37 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed