फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   carrier workshop for students

Solan News: छात्राओं को अधिकारों के बारे में किया जागरूक

Thu, 30 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा स्कूल में लगाया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और कॅरिअर परामर्श पर शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर लगाया गया। शिविर कार्यकारी प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हुआ। इसमें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और कॅरिअर परामर्श पर सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में बाल विकास अधिकारी आरएन नेगी ने शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केंद्रीय स्कीम के महत्व और उद्देश्यों की जानकारी दी। नेगी ने समाज में बालिकाओं की शिक्षा और उनके सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दूसरे चरण में कॅरिअर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ निहारिका ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भविष्य संवारने के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी। शिविर की मेजबानी कॅरिअर परामर्श समन्वयक और वाणिज्य के प्रवक्ता अरुण कुमार ने अपनी टीम के साथ की। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से कई सवाल पूछे, जिनके सरल उत्तर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed