फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Car rolls down in ditch on Chail road kills driver

चायल में गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत

Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Car rolls down in ditch on Chail road kills driver
चायल ग्राम पंचायत नगाली के गांव नगाली में गहरी खाई में गिरी कार। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। पर्यटक नगरी चायल के नगाली गांव के समीप एक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। हादसा क्रिसमस की देर रात का है लेकिन हादसे की जानकारी रविवार की सुबह पुलिस को मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दीपक ठाकुर निवासी गांव नगाली कंडाघाट गांव झड़याल से अपने घर नगाली की ओर जा रहा था। देर रात जब वह नगाली के समीप पहुंचा तो गाड़ी 100 मीटर खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन

शनिवार की पूरी रात मृतक बाहर रहा। रविवार की सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो गाड़ी को खाई देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी मेहतेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा रात को ही हो गया था। उधर, एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed