{"_id":"61f2de5e7c3dc567215994a7","slug":"car-falls-into-a-ditch-on-chakkimod-bhojnagar-road-kills-two-present-in-the-car-solan-news-sml3977698190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्कीमोड़-भोजनगर सड़क पर नाले में गिरी कार, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्कीमोड़-भोजनगर सड़क पर नाले में गिरी कार, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
Car falls into a ditch on Chakkimod-Bhojnagar road kills two present in the car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। चक्कीमोड़-भोजनगर सड़क पर कार के नाले में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात का हैै। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चक्कीमोड़-भोजनगर सड़क पर एक कार लगभग सौ फीट नीचे नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार देर रात को हुआ लेकिन सुनसान जगह होने से किसी को पता नहीं चल पाया। इसके चलते वीरवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर लोगों को कार से बाहर निकाला और ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में सवार एक व्यक्ति तिलक राज निवासी गांव दत्यार की पहचान हुई है जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि पुलिस को वीरवार लगभग 1:30 बजे सूचना मिली कि चक्कीमोड़-भोजनगर सड़क पर नाले में एक कार गिरी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार में स्वार लोगों को निकाला और ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।