{"_id":"62d59c20a46aa573432b9040","slug":"capcicum-of-himachal-and-solan-highly-in-demand-at-delhi-and-chandigarh-solan-news-sml415567771","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और चंडीगढ़ में बढ़ी शिमला मिर्च की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और चंडीगढ़ में बढ़ी शिमला मिर्च की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। टमाटर के गिरते दामों पर शिमला मिर्च मरहम लगा रही है। सब्जी मंडी सोलन में शिमला मिर्च किसानों को मालामाल कर रही है। सीजन की शुरुआत से ही मंडी में किसानों को शिमला मिर्च के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
पहले शिमला मिर्च 15 से 24 और अब 40 से 65 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है। हालांकि टमाटर के गिरते दाम किसानों की चिंता बरकरार है। पिछले दो सप्ताह से टमाटर के दाम स्थिर हैं। टमाटर का क्रेट 100 से 250 रुपये तक बिक रहा है।
फ्रासबीन के भी किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। सोमवार को बीन 62 रुपये प्रति किलो तक बिकी। चंडीगढ़ और दिल्ली की बड़ी मंडियों में प्रदेश की शिमला मिर्च और फ्रासबीन की अधिक मांग है जिससे इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले में ग्रामीण टमाटर, शिमला मिर्च, मटर, गोभी, बीन और लहसुन समेत कई अन्य नकदी फसलों की पैदावार करते हैं। सोलन की मुख्य नकदी फसल टमाटर और शिमला मिर्च है।
पिछले दो वर्षों से किसान कोविड के बीच फसलों की बिक्री को लेकर चिंतित थे लेकिन उन्हें फसलों के सही दाम मिले थे। अब कोविड की सख्ती कम होने के बाद टमाटर के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। हालांकि अन्य सब्जियों के दामों से किसान खुश हैं।
अभी तक सब्जी मंडी में 35,077 क्विंटल शिमला मिर्च और 53,042 क्विंटल बीन की खेप पहुंच गई है। करोड़ों का कारोबार हुआ है। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों में शिमला मिर्च और बीन की अधिक मांग है। इसके चलते किसानों को उचित दाम मिल रहे हैं।