फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Capacity building workshop inaugurated at DIET Solan

Solan News: डाइट सोलन में क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ

Tue, 22 Apr 2025 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राजकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसकी अध्यक्षता डाइट प्रिसिंपल डॉ. शिव कुमार शर्मा कर रहे। कार्यशाला में राजकीय जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान सोलन के 245 डीईएलएड प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को विविध शैक्षणिक, वैज्ञानिक व सामाजिक विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ जेपी विश्वविद्यालय वाकनाघाट सोलन के प्रो. तीर्थ राज सिंह और प्रो. रागिनी राज सिंह ने किया। दोनों ने उद्घाटन सत्र में नैनो टेक्नोलॉजी और बायो इंफॉर्मेटिक्स विषयों पर विशेष व्याख्यान दिया। इसमें विद्यार्थियों को विज्ञान के आधुनिक आयामों से परिचित होने का अवसर मिला। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विवि शिमला से प्रो. सुरेंद्र शर्मा, एससीईआरटी सोलन के रिसोर्स पर्सन, डीसी ऑफिस सोलन की आपदा प्रबंधन इकाई और शूलिनी विवि सोलन से भी विषय विशेषज्ञों ने कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान विज्ञान का लोक प्रियकरण एवं इसके नवीनतम रुझान, आपदा प्रबंधन, शिक्षण विधियां, एक्शन रिसर्च, विद्यालय प्रबंधन, प्रदर्शन कला, तनाव प्रबंधन, पाठ योजना निर्माण, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की नवीनतम प्रवृत्तियां को सीखेंगे। कार्यक्रम समन्वयक मनीषी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डाइट से कमलेश भारद्वाज, मीनाक्षी शर्मा, तुलिका सहित संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed