फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Canteen facility for Nalagarh ex-servicemen from next week

Solan News: नालागढ़ पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन सुविधा अगले सप्ताह से

Sun, 05 Apr 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक लीग नालागढ़ को नौ साल के संघर्ष के बाद मिली सफलता
विज्ञापन

सामान लेने के लिए सैनिकों को रूपनगर और चंडी मंदिर नहीं जाना पड़ेगा
एचआर धीमान
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में पूर्व सैनिकों को अब सीएसडी कैंटीन की सुविधा के लिए रूपनगर या चंडी मंदिर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यह सुविधा नालागढ़ में ही अगले सप्ताह से मिलनी शुरू हो जाएगी। नालागढ़ स्थित पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन के प्रथम तल पर इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। काउंटर व रैक आदि पूरी तरह से तैयार हैं।
सरकार ने नालागढ़ में सीएसडी कैंटीन घुमारवीं के विस्तार काउंटर खोलने की स्वीकृति दी थी। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब अगले सप्ताह इसके शुभारंभ की उम्मीद है। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने बताया कि नालागढ़ में पूर्व सैनिक लीग की स्थापना 2017 में हुई थी और तभी से लीग यहां कैंटीन और ईसीएचएस सुविधा की मांग कर रही थी। वर्तमान में लीग के पास लगभग 1800 पूर्व सैनिक और पूर्व सैनिकों की विधवाएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र के उद्योगों में करीब 7500 पूर्व सैनिक, विधवाएं और उनके आश्रित कार्यरत हैं। साथ ही सेवारत और पूर्व सैनिकों के लगभग 3000 परिवार इस क्षेत्र में रहते हैं। कुल मिलाकर यह संख्या 12 हजार से अधिक है, बावजूद इसके यहां कैंटीन और ईसीएचएस सुविधा उपलब्ध नहीं थी। लीग की ओर से विभिन्न मंचों पर इस मामले को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुद्दे को सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी से उठाया था। नौ वर्षों के लंबे प्रयासों के बाद नालागढ़ में लीग की ओर से बनाए सामुदायिक भवन के भूतल पर जनवरी से ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक ने कार्य शुरू कर दिया है। प्रथम तल पर कैंटीन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

लीग के सचिव शमशेर चौहान ने बताया कि कैंटीन को शिमला स्थित एआरटीआरएसी के माध्यम से शुरू किया जा रहा है। उद्घाटन के लिए अगले सप्ताह का समय मांगा गया है। उस दिन सांसद सुरेश कश्यप को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed