{"_id":"5f8c84c78ebc3e9bce614106","slug":"candidate-cuaght-clicking-question-paper-pics-suspended-in-solan-solan-news-sml348776956","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो खींच रहा प्रतिभागी किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो खींच रहा प्रतिभागी किया निष्कासित
विज्ञापन
सोलन। एचआरटीसी परिचालक पद के लिए परीक्षा में मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र की फोटो खींचना अभ्यर्थी को महंगा पड़ गया। अभ्यर्थी सोलन के एक निजी स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र हॉल में परीक्षा के दौरान फोन से प्रश्न पत्र की फोटो खींच रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों ने अभ्यर्थी से उसका फोन जब्त कर उसकी परीक्षा को रद्द कर दिया। जब उसके फोन की जांच की तो उसमें प्रशसन पत्र की फोटो पाई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे परीक्षा हॉल से बाहर किया गया। हालांकि अभ्यर्थी प्रश्न पत्र को किसी के साथ शेयर नहीं कर पाया था। समय रहते मौजूद अध्यापकों ने उसे पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार रविवार को सोलन में परिचालक भर्ती के लिए 1100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कोविड नियमानुसार छह परीक्षा सेंटरों को तैयार किया था। परीक्षा के लिए सिर्फ 658 अभ्यर्थी पहुंच सकें। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थी को कोविड नियमानुसार थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश करवाया गया। सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा था।
1097 ने दी र्क्लक की परीक्षा
सोलन में परिचालक भर्ती के साथ शाम के समय 10 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। इसमें सोलन से दो हजार 345 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा एक हजार 97 अभ्यर्थियों ने ही र्क्लक की परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्रों का एसडीएम सहित उनकी टीम ने भी निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
एसडीएम सोलन अजय कुमार यादव ने बताया कि परिचालक के पद के लिए 60 प्रतिशत और र्क्लक परीक्षा के लिए 47 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। सोलन के एक सेंटर में अभ्यर्थी को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा है जिसकी परीक्षा रद्द कर दी है। हालांकि सोलन से प्रश्न पत्र को लीक करने का कोई मामला नहीं है।