फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bus-Truck near Patta Mahlog Collision, eight injured

Solan News: पट्टा महलोग के समीप बस-ट्रक की टक्कर, आठ को आईं चोटें

Wed, 24 Jul 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bus-Truck near Patta Mahlog

Collision, eight injured
पट्टामहलोग के समीप बस और ट्रक की टक्कर। संवाद
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा अस्पताल
विज्ञापन

स्कूल, आईटीआई समेत अन्य यात्री बस में थे सवार
हादसे के बाद सहमे लोग, स्थानीय लोगों ने की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा-हरिपुर सड़क पर पट्टा महलोग के समीप बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार आठ लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा महलोग लाया गया। यहां पर सभी को तुरंत उपचार दिया गया। हादसे में तीन घायलों को गंभीर चोटें आई थीं। इसमें एक पट्टा महलोग अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट भी है। इनके टांके लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि अन्य पांच को हल्की चोटें आने पर उपचार दिया गया है।
जानकारी के अनुसार निजी बस बुधवार सुबह 9:00 बजे पट्टा महलोग की तरफ आ रही थी। यह बस सामने से आ रहे ट्रक के साथ टकरा गई। इस दौरान बस में स्कूल, आईटीआई समेत अन्य लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में करीब 22 सवारियां थीं। टक्कर होने से आठ सवारियों के मुंह, बाजू, हाथ, नाक में चोटें आई हैं। हादसे के बाद लोग सहमे नजर आए। स्थानीय लोगों ने लोगों मदद की। हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को पट्टा महलोग अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई की।
विज्ञापन


इनसेट
पट्टा महलोग के समीप हुए बस हादसे में आठ घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। इसमें से तीन को अधिक चोटें और पांच को हल्की चोटें आई थीं। अस्पताल में तैनात टीम ने तुरंत घायलों का उपचार किया। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. उदित
खंड चिकित्सा अधिकारी, चंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed