फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bus stuck from hill, uncontrolled

कालका-शिमला एनएच पर पलटने से बची बस

Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर हरियाणा रोडवेज की बस पलटने से बाल-बाल बची है। बस एनएच के साथ लगती पहाड़ी से अटक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से भी टल गया है। हालांकि इस हादसे में चालक-परिचालक समेत अन्य आठ यात्रियों को चोटे आई हैं। जिसमें से सात को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है, जबकि एक महिला धर्मपुर सीएचसी में उपचाराधीन है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार शिमला से चंडीगढ़ के लिए जा रही हरियाणा रोडवेज की बस जब कालका-शिमला एनएच के परवाणू टीटीआर के समीप पहुंची तो एकदम से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी के साथ टेढ़ी हो गई और बस पलटने से बाल-बाल बची है।
विज्ञापन

बस पलटने से एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। हादसे में 42 वर्षीय बस चालक कुलदीप सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव शीशवाला डाकघर रावल वासखुर्द तहसील और जिला हिसार हरियाणा, 55 वर्षीय परिचालक ईश्वर सिंह पुत्र वसंता राम निवासी गांव वुडाना जिला हिसार हरियाणा, 50 वर्षीय हरभजन कौर पत्नी महिंद्र सिंह निवासी गांव हुसगढ रोड तहसील और जिला करनाल हरियाणा, 40 गुरदीप सिंह पुत्र शींद्र सिंह निवासी गांव रायकोट तहसील और जिला लुधियाना पंजाब, 35 कुलदीप कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी यथोपरि, 45 ऊमा देवी पत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार निवासी शिहारडी चमारा धर्मपुर तहसील कसौली, 18 वर्षीय आदित्य पुत्र सुदेश कुमार योग निवासी पांच हाउस लाइन लक्कड़ बाजार शिमला और परमिंद्र कौर पत्नी गुरशरण सिंह निवासी टैंक रोड सोलन जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में उपचाराधीन है। उधर, मामले की पुष्टि थाना प्रभारी परवाणू दया राम ने की है, उन्होंने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed