फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bus service to Manjhu area to remain stalled

मांझू क्षेत्र के लिए आने वाली बसों पर भी लगी रोक

Thu, 06 Aug 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। उपमंडल के ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा और पलोग (मांझू) में आए छह कोरोना संक्रमितों को अर्की के बखालग स्थित कोविड केयर सेंटर बाहवां शिफ्ट कर दिया है। इनमें से पलोग पंचायत के तीन लोगों को बुधवार देर शाम ले जाया गया जबकि रोहांज जलाणा पंचायत के एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके बेटे को वीरवार को कोविड सेंटर ले जाया गया। हालांकि यह परिवार सेंटर जाने के लिए मना कर रहा था लेकिन प्रशासन के समझाने पर इन्हें एंबुलेंस से ले जाया गया।
विज्ञापन

दरअसल, बाहण गांव के इस व्यक्ति की 84 वर्षीय माता और चार पालतू पशु है जिनकी देखभाल की चिंता परिवार को हो रही थी। हालांकि प्रशासन के समझाने के बाद यह परिवार कोविड सेंटर जाने के लिए तैयार हुआ। इससे पहले प्रशासन वीरवार को पलोग पंचायत के ब्यूली, काउली गांव और बाहण (तमरेड) आसपास के इलाकों को अग्निशमन विभाग ने सैनिटाइज किया। इसके अलावा मांझू की तरफ जाने वाली पथ परिवहन निगम की बसों को भी फिलहाल के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के यात्रा इतिहास की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जो भी व्यक्ति इन लोगों के संपर्क में आए हैं, इसकी जानकारी प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed