{"_id":"600190ee8ebc3e3188122dc6","slug":"bus-on-baddi-sai-road-closed-for-10-months-solan-news-sml357802769","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी-साई मार्ग पर 10 माह से बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी-साई मार्ग पर 10 माह से बस सेवा बंद
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-साई रूट पर बस सेवा पिछले 10 महीने से बंद पड़ी है। लोगों की शिकायत के बावजूद रूट को नहीं चलाया गया है। इसके चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साई और साथ लगते दर्जनों गांव औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साथ हैं। इन गांवों के लोग यहां अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए उद्योगों में आते हैं।
बस सेवा बंद होने से सबसे अधिक कामगार प्रभावित हुए हैं। कई कामगारों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। अभी स्कूल बंद हैं जिसके चलते स्कूली बच्चे सफर नहीं कर रहे हैं। 27 जनवरी को स्कूल खुलने वाले हैं। अगर स्कूल खुलते है तो बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को होगी। इंटक के जिला अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, रामलोक, प्रेम चंद, रोशन, अमर सिंह, रोशनी देवी, रामजी दास, नसीब चंद, प्रकाश, संगीता, पवन कुमार, इंटक जिला सलाहकार देवराज शर्मा ने बताया कि यह रूट लॉकडाउन लगने से पहले का बंद है।
निगम को कई बार बताने के बावजूद रूट को शुरू नहीं किया। इस रूट के बंद होने से धर्मपुर, फला, मलगण, जोड़ीवाला, ततोआ, कोंडी, अबरनी, सौड़ी, साई, बसी सलार अवार्ड गांवों के सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के सैकड़ों युवा बद्दी के उद्योगों में कार्यरत हैं जो बस सेवा बंद होने के चलते समय पर नौकरी के लिए नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत केंद्र और ट्रांसपोर्ट मंत्री से की है लेकिन सरकार आम आदमी की समस्याओं पर ध्यान ही नहीं दे रही है। इंटक अध्यक्ष विक्रम ठाकुर का कहना है कि अगर यह बस सेवा जल्द शुरू नहीं हुई तो लोग आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि साई मार्ग पर जल्द ही ट्रायल शुरू किया जाएगा। अगर यहां ठीक आमदनी होगी तो यहां बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।