फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bus demand

मंत्री के आदेश के बाद भी नहीं चल बस

Thu, 14 Jan 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/ अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Thu, 14 Jan 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
bus demand

नालागढ़- पंजेहरा वाया रेहडू व आदुवाल रूट पर बस चलाने के लिए सरकार ने हरी झंडी दे दी है। लेकिन, अभी तक इस मार्ग पर बस सेवा चालू नहीं हुई है। इससे रेडू, अंदरोली, भटोली, खंगरूवाल, आदुवाल, मलपुर आदि गांवों के लोगों को यातायात सुविधा नहीं मिल रही है। लोगों को मीलों पैदल चलकर पंजेहरा पहुंचना पड़ रहा है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष गुरबख्श सिंह, ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन, सूरत राम, बिशन  चंद, ईशरू राम, मंगल सिंह, रामरतन, हेमचंद, हरि कृष्ण ने बताया कि अगस्त माह में स्थानीय लोगों ने एसडीएम के माध्यम से परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा था। जिस पर परिवहन मंत्री ने बस को चालू करने की हरी झंडी दी थी। लेकिन, अभी तक इस बस को चालू नहीं किया गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि झिड़ीवाला से महदेव तक संपर्क मार्ग तो बना हुआ है, लेकिन अभी तक इस पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। लोगों को इस सड़क के बनने से कोई फायदा नहीं हुआ है। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि उन्होंने परिवहन विभाग से इस रूट के लिए परमिट मांगा है। जैसे ही विभाग की ओर से रूट परमिट मिल जाएगा, बस सेवा को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed