फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bus break fail

बस की ब्रेक फेल, कार से टक्कर, लगा जाम

Mon, 04 Jul 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Mon, 04 Jul 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
bus break fail
परवाणू से लेकर दत्तयार तक लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

परवाणू-शिमला एनएच पर दतयार के पास एक निजी बस ब्रेक फेल होने से कार से टकरा गई। हालांकि इस घटना में बस व कार में बैठी सवारियां सुरक्षित रही। इस हादसे के बाद परवाणू से लेकर धर्मपुर तक जाम लग गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे कर जाम को हटाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे परवाणू-शिमला एनएच पर दतयार के पास शिमला से सोलन की ओर आ रही निजी बस ब्रेक फेल होने से कार से टकरा गई। इस कारण वहां घंटों जाम लग गया। इस दौरान पर्यटक गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के लिए गलत दिशा से अपनी गाड़ी निकालने की कोशिश करते रहे जिससे और अधिक जाम लग गया। इस हादसे के बाद रविवार को परवाणू से लेकर दत्तयार तक लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने बताया कि शनिवार को दत्तयार के पास एक बस की ब्रेक फेल हो गई जिससे वह कार से टकरा गई। इस कारण जाम की समस्या बनी रही। उन्होंने बताया कि अधिकतर जाम की समस्या चालकों द्वारा अपनी दिशा में न चलने से आ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चालक अपनी लाइन में ही चले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed