फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bruises on neck and head

नाले में बेहोशी की हालत में मिली महिला

Sat, 18 Sep 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की दवा कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात एक महिला कर्मी शुक्रवार देर सायं मलपुर गांव के साथ लगते नाले में बेहोशी की हालत में अर्धनग्न अवस्था में मिली है। नाले के साथ उद्योग विभाग के कंटेनर यार्ड हैं।
विज्ञापन

जहां पर गांव के युवा क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच गेंद नाले की ओर गई तो वहां पर एक महिला के रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर युवाओं ने देखा कि एक महिला 15 फीट गहरे नाले में पड़ी थी और चिल्ला रही थी।
विज्ञापन

युवाओं ने यह बात गांव में बताई तो गांव के लोग कपड़े लेकर आए। महिला के सिर और मुंह से खून बह रहा था। सिर पर गहरी चोट थी और गले में भी चोट के निशान थे। महिला सहमी हुई थी और कुछ भी बोलने के लायक नहीं थी। पहले यहां पर पुलिस आई, लेकिन महिला कर्मी न होने पर उसके पास कोई नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद एक महिला पुुलिस कर्मी ने उसे कपड़े देकर बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में महिला को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन महिला की हालत नाजुक होने पर ईएसआईसी काठा रेफर कर दिया गया। लोगों का कहना है कि महिला को अधमरी हालत में गहरे नाले में फेंका गया था, लेकिन ऐन मौके पर महिला को देख लिया। इस कारण उसकी जान बच गई। अगर स्थानीय युवक उसे नहीं देखते तो महिला का सुबह तक बचना मुश्किल था। महिला पंजाब की रहने वाली है और मलपुर में एक दवा कंपनी में तैनात है। वह शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे के लिए गई थी।

उधर, एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली कि एक महिला कंटेनर यार्ड के साथ नाले में गिरी हुई है। इस पर पुलिस ने उसे नाले से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। उसके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed