फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bowed head in temples on new year wished for happiness and prosperity

Solan News: नववर्ष पर मंदिरों में माथा टेका सुख समृद्धि की कामना की

Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
मां शूलिनी और शिव मंदिर जटोली में हजारों श्रद्धालु ने नवाया शीश
विज्ञापन

सुबह साढ़े पांच बजे ही खुल गए मंदिरों के कपाट, आरती के बाद किए दर्शन
दिनभर मंदिरों में भजन हुए कीर्तन, दीप जलाकर लोगों ने की मंगल कामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वर्ष-2024 की शुरूआत लोगों ने मंदिरों में माथा टेक कर की है। लोग सुबह ही मंदिरों में गए और सुख, समृद्धि की कामना करते हुए परिवार के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। नववर्ष को लेकर मंदिरों के कपाट सुबह 5:30 बजे ही खुल गए। इसके बाद आरती की गई और लोगों ने शीश नवाया। वहीं नववर्ष पर शहर के प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर में काफी भीड़ देखी गई। इसके साथ शिव मंदिर जटोली में भी हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए दिनभर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

गौर रहे कि मां शूलिनी मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। जहां पर हिमाचल ही नहीं बाहरी राज्यों से भी लोगों माथा टेकने आते हैं। इसी के साथ शहर से नौ किलोमीटर दूर जटोली शिव मंदिर में भी दूरदराज के क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। वहीं रविवार को जटोली मंदिर में भंडारे का आयोजन होता है। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए रविवार को काफी भीड़ होती है। नववर्ष के पहले दिन हजारों की संख्या में लोगों ने भगवान शिव से अराधना की है। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बाहर दीप जलाकर मनोकामना मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed