{"_id":"61febcadc05a866629533b14","slug":"boulder-hits-a-house-on-subathu-solan-road-in-thadi-village-breaks-the-wall-and-roof-of-the-building-solan-news-sml3986375184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवीघाट के बाद अब सुबाथू में गिरी चट्टान, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवीघाट के बाद अब सुबाथू में गिरी चट्टान, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। सुबाथू-सोलन मार्ग पर थड़ी में बीते दिन बरसात के बाद देर शाम दो घरों पर चट्टान गिरने से भारी नुकसान हुआ है। बरसात में पहाड़ी दरकने से एक घर की छत पर चट्टान आ गिरी। वहीं दूसरे घर की दीवार और डंगा पूरी तरह टूट गए हैं।
हालांकि इस हादसे से कोई जानी खतरा नहीं हुआ। भवन मालिक कौशल्या देवी ने बताया कि छत पर चट्टान गिरने से उनके घर का लेंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गिरने लगा है जिसे तोड़कर दोबारा डालना पड़ेगा।
घटना की जानकारी देर शाम ही बीडीसी सदस्य देवेंद्र शर्मा ने एसडीएम सोलन अजय यादव को दी। शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संबंधित पटवार वृत्त के पटवारी ने मौके का मुआयना किया और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। पटवारी यशवंत ने बताया कि हादसे वाली जगह के दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।