{"_id":"681ca353d14cd5bbb40d5c9f","slug":"blood-donation-camp-solan-news-c-177-1-nhn1003-149976-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: संभावित युद्ध के खतरे को देखते 144 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: संभावित युद्ध के खतरे को देखते 144 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
कालाअंब में हिमाचल ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हिमाचल ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की ओर से त्रिलोकपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। ब्लड बैंक के चिकित्सकों ने बताया कि शिविर के आयोजन करने का उद्देश्य संभावित युद्ध के खतरे को देखते हुए किया गया। त्रिलोकपुर में कालाअंब की औद्योगिक इकाइयों के मालिकों, कामगारों ने रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक नाहन की प्रभारी डॉ. निशि और दवा निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान 144 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ब्लड बैंक नाहन की प्रभारी डॉ. निशि ने बताया कि संभावित युद्ध के खतरे को देखते हुए आपातकाल के लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोग उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं। इस संदर्भ में हिमाचल ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन कालाअंब के प्रधान केशव सैनी ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का अभिन्न अंग है। जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर एचडीएमए के अध्यक्ष सीएस पुष्करना, महासचिव सुशील सैनी, राजीव तिवारी, रामभरोसे, मनोज गर्ग, संजय सिंगला, नितिन अग्रवाल, वार्ड नर्स पूनम, स्टाफ नर्स स्वाति आदि उपस्थित रहे।