फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Block-level Children's Science Congress competitions to begin on the 16th; 2,800 students have applied.

Solan News: खंड स्तरीय चिलड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिताएं 16 से , 2800 छात्रों ने किया आवेदन

Tue, 25 Aug 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 25 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय आयोजन में मॉडल, क्विज, ओलंपियाड और होगी गणित स्पर्धाएं
विज्ञापन

सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थी अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स के साथ लेंगे भाग
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि आज , शिक्षा विभाग ने पूरी की तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्ट) और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सौजन्य से आयोजित होने वाली चिल्ड्रंस साइंस कांग्रेस (बाल विज्ञान सम्मेलन) की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला सोलन में खंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिताएं 16 सितंबर से होंगी। इसमें जिले भर के सरकारी व निजी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थी अपने विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट्स के साथ हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का मंगलवार को अंतिम दिन है और अब तक करीब 2800 से अधिक छात्र अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष बाल विज्ञान सम्मेलन को और अधिक आकर्षक व ज्ञानवर्धक बनाया गया है। खंड स्तर पर आयोजित होने वाली यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता मुख्य रूप से चार विषयों पर केंद्रित रहेगी। इसमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, साइंस क्विज, साइंस ओलंपियाड तथा गणित विषय की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, शोध भावना को बढ़ावा देना और उन्हें व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के सभी उप-मंडलों से निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आवेदन का आज अंतिम दिन होने के कारण पंजीकृत छात्रों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग की ओर से प्रतियोगिताओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


कोट
बाल विज्ञान सम्मेलन विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को निखारने का एक बेहतरीन माध्यम है। खंड स्तर पर आयोजित होने वाली इन स्पर्धाओं से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिलता है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक छात्र विज्ञान और गणित के प्रति रुचि बढ़ा सकें। इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चों का जिलास्तर के लिए चयन होगा। - कुमारी रीता गुप्ता, जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed