शिमला-कालका एनएच में ब्लैक स्पाट करें चिन्हित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेनिंग कार्य के दृष्टिगत सोलन से परवाणू तक यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग तथा फोरलेनिंग कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मार्ग पर ऐसे सभी स्थल एवं ब्लैक स्पॉट चिन्हित करें जहां दुर्घटनाओं की संभावनाएं अधिक हैं। ऐसे सभी स्थानों से पूर्व सूचना पट्ट स्थापित किए जाने चाहिए। वह सोलन में आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जाए और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए। निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अढ़ाई से पांच किलोमीटर के दायरे में जेसीबी और अन्य उपकरण तैयार रखे जाएं। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वय से काम करने का आह्वान किया। डीसी राकेश कंवर ने आश्वासन दिया कि मानवीय जीवन की सुरक्षा एवं पर्यावरण को निर्माण कार्य को अधिमान दिया जाएगा।
बैठक में एडीएम संदीप नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता भुवन शर्मा, एसडीएम एकता कापटा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जीआर इनफ्रा एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। उपाध्यक्ष ने कहा कि फोरलेनिंग कार्य तथा बारिश के मौसम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं निर्माण कर रही कंपनी को नोडल अधिकारी तैनात करने चाहिए। नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर की जानकारी भी सभी को उपलब्ध करवाई जाए। फोरलेनिंग का कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ों को काटने का कार्य तथा डंगे का कार्य नियमों के अनुसार किया जाए। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेनिंग के दृष्टिगत मार्ग को वन-वे करने एवं संपर्र्क मार्गों के वैकल्पिक सड़क के प्रयोग के संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।