फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP MLAs in disaster Election issue will remain negative

Solan News: आपदा में भाजपा विधायकों का नकारात्मक रूख रहेगा चुनाव का मुद्दा

Mon, 18 Mar 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 18 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में हुई लोकसभा चुनाव पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में इंदिरा भवन सोलन में हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी द्वारा चुनाव की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वह अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। आपदा के दौरान सुक्खू सरकार ने अपने आप को प्रदेश की सेवा में न्यौछावर किया। केंद्र में मोदी सरकार की अनदेखी के बावजूद सुक्खू ने आपदा पीड़ित परिवार को 4500 करोड़ का प्रावधान किया। भाजपा विधायकों ने आपदा के समय जिस तरह का नकारात्मक रुख अपनाया यह चुनाव का मुद्दा होगा। मोदी सरकार ने जिस प्रकार से विधान सभा में राज्यसभा चुनाव को खरीद फरोख्त का बाजार बनाकर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने के नापाक इरादों का खुला प्रदर्शन किया, यह आम जनता के मध्य एक मुद्दा होगा। आगामी लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में होगा। प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस अपना परचम फहराएगी और देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का गठन होगा। बैठक में कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed