{"_id":"6171acd1a80a3c4a7461bd16","slug":"bjp-looking-to-conspire-in-arki-by-poll-ramlal-solan-news-sml387962532","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा षड्यंत्र रचने की फिराक में : रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा षड्यंत्र रचने की फिराक में : रामलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा षड्यंत्र रचने की फिराक में है। ठाकुर ने दाड़लाघाट के मंगरूर में कहा कि 80 साल के बुजुर्ग अगर वोट देने बूथ पर नहीं जाते हैं तो ये लोग घर जाकर मर्जी से बैलेट पेपरों के साथ छेड़छाड़ कर 1500 से 2000 हजार वोटों का नुकसान कर सकते हैं। इस नुकसान की भरपाई कर पाना मुश्किल हो जाएगा।
संजय अवस्थी की चुनावी सभा के दौरान रामलाल ठाकुर ने कहा कि पंचायत स्तर पर सभी को चौकन्ना रहना पड़ेगा, तभी इससे इस षड्यंत्र से बचा जा सकता है। इस नुक्कड़ सभा के दौरान कर्नल धनीराम शांडिल ने भी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने आर्मी में रहते हुए तीन युद्ध लड़े हैं लेकिन कभी भी कांग्रेस पार्टी ने आर्मी का नाम राजनीति में इस्तेमाल नहीं किया।
केंद्र की मौजूदा भाजपा सरकार आर्मी को राजनीति में इस्तेमाल कर उसका फायदा लेने की कोशिश कर रही है। एक सैनिक देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर खड़ा होता है लेकिन ये लोग उसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं। इस मौके पर प्रत्याशी संजय अवस्थी, सुशील ठाकुर, प्रकाश चंद करड़, डॉ. मस्तराम, रविकांत पाठक, संजय ठाकुर मौजूद रहे। संवाद