{"_id":"6a1de3f7b836d2db8e07ad2d","slug":"bjp-got-clear-majority-in-municipal-bodies-and-panchayats-dr-rajesh-solan-news-c-176-1-ssml1040-170603-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों व पंचायतों में भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत : डॉ. राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों व पंचायतों में भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत : डॉ. राजेश
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करती शीला देवी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा नेता व सोलन विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि नगर निकायों और पंचायती राज चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। नगर निगम व जिला परिषद में उनके 10-10 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जबकि पंचायतों में भी 70 से 80 फीसदी प्रधान व बीडीसी भाजपा समर्थित जीते हैं, खासकर सोलन विकास खंड की 47 पंचायतों में से 34 प्रधान भाजपा की जीतकर आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि यह सत्ता का सेमीफाइनल था, फाइनल अभी बाकी है। कांग्रेस सरकार के अंतिम दिन बचे हैं। आगामी दिनों में कांग्रेस का प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। वहीं नगर निगम सोलन की जीत पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नाकामियों और झूठे वादों को भाजपा ने जीत में बदला है। सोलन में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए भाजपा कार्य करेगी और आगामी दिनों में जनता को रोजाना पानी मिले, इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
इससे पहले सोलन ब्लॉक के डांगरी वार्ड से जिला परिषद का चुनाव के बाद भाजपा समर्थित शीला देवी ने अपने सभी मतदाताओं का आभार जताया। सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उन्हीं लोगाें का समर्थन मिला है, जिसके लिए वह लोगाें की आभारी है और अब अपने चुनावी वादों को पूरा करेंगी। शीला देवी जिप अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं और उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय हो चुका है।