{"_id":"61e5b4fafe246f14a55ec3ec","slug":"bjp-councillors-alleges-against-its-own-municipality-for-ignoring-development-activities-solan-news-sml3969067166","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षदों ने नप बद्दी के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षदों ने नप बद्दी के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के वार्ड-चार और छह के पार्षदों ने भाजपा समर्थित नगर परिषद बद्दी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के ही दोनों पार्षदों ने नप अध्यक्ष और ईओ पर मनमानी के अलावा कई आरोप लगाए हैं। पार्षदों का कहना है कि छह माह से नप की कोई बैठक नहीं हुई है। ऑफलाइन टेंडर लगाकर चहेतों को कार्य बाटे जा रहे हैं।
प्रेस बयान जारी कर वार्ड-छह के पार्षद तरसेम चौधरी और चार की सतोष कुमारी ने कहा कि छह माह में नगर परिषद बद्दी के छह पार्षद बैठकों में नहीं जा रहे हैं। इसके बावजूद परिषद ने करोड़ों रुपये के कार्य कर दिए हैं। वार्ड-चार और छह में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। सरकार ने ऑनलाइन टेंडर के आदेश जारी किए हैं लेकिन ईओ और नप अध्यक्ष ऑफलाइन टेंडर लगाकर चहेतों को खुश करने में लगे हुए हैं।
तरसेम चौधरी ने कहा कि नप अध्यक्ष ने किसी को अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया है। जो नंबर दिया है वह उनके पति का है। जब भी फोन करते हैं तो अध्यक्ष का पति ही उठाता है। नप अध्यक्ष ने कभी भी उन्हें बैठक में आने के लिए नहीं कहा है। नप के ईओ अजमेर ठाकुर ने कहा कि बद्दी में एक समान विकास हो रहा है।
विज्ञापन
उनका किसी भी पार्षद से कोई मतभेद नहीं है। उसके बावजूद भी अगर उनसे कोई गलती हो गई तो वह माफी मांगने को तैयार हैं। नप के उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता ने बताया कि सभी पार्षदों को बैठक में आने के लिए बुलाया जाता है।
कांग्रेस पार्षद समेत वार्ड चार व छह के पार्षद बैठकों में नहीं आते हैं। चार वार्ड में दो करोड़ से ज्यादा के कार्य हो रहे हैं। वार्ड छह में भी विकास कार्यों के टेंडर लगा दिए हैं जबकि पार्षद अपने वार्ड में काम करना नहीं चाहते हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नप की बैठक में सभी पार्षदों को बुलाया जाएगा।