फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP attack on congress in solan city

सोलन की योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार सकी कांग्रेस

Sun, 11 Dec 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sun, 11 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
BJP attack on congress in solan city
ऐतिहासिक ठोडो मैदान में त्रिदेव सम्मेलन के दौरान सोलन जिला से जुड़े कई अहम मुद्दे भी गूंजे। - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक ठोडो मैदान में त्रिदेव सम्मेलन के दौरान सोलन जिला से जुड़े कई अहम मुद्दे भी गूंजे। वक्ताओं ने कहा कि चंडीगढ़ बद्दी रेल लाइन में अभी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया है। वहीं सीपैट संस्थान भी सही ढंग से शुरू नहीं हो सका। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ जिला सोलन में भी केंद्रीय योजनाओं को कमजोर अफसरशाही तथा नेतृत्व के चलते पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में औद्योगिक विकास कैसे संभव हो पाएगा।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि त्रिदेव सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस मुक्त भारत में हिमाचल को शामिल करना है। पॉलिटिक्स आन परफारमेंस के आधार पर सरकार बनाना है। वहीं सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे राष्ट्रीय अध्यक्षा अमित शाह हेलिकाप्टर के जरिये सोलन के बसाल में उतरे। उनके स्वागत के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री समेत नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद वीरेंद्र कश्यप और अन्य भाजपाई मौजूद रहे। चंबाघाट कुछ देर के लिए उनका काफिला रुका। भाजपा युवा मोरचा के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सब्जी मंडी बाईपास होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला ठोडो ग्राउंड में पहुंचा।
विज्ञापन


नोटबंदी सराहनीय फैसला : कश्यप
सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा केंद्र सरकार प्रदेश पर जमकर धन बरसा रही है। लेकिन इसका खर्च न हो पाना प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी है। लिहाजा अब वक्त आ चुका है कि प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाया जाए। कहा कि त्रिदेव सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भी यही है। सर्जिकल स्ट्राइक करके पीएम मोदी ने पाकिस्तान की बोतली बंद कर दी है। वहीं नोटबंदी एक अहम निर्णय है, जिससे भारत भ्रष्टाचार मुक्त होगा। त्रिदेवों को उन्होंने कैशलेस और डिजीटल ट्रांजेक्शन के बारे में घर-घर लोगों को जाकर जानकारी देने की सलाह दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारद्वाज ने सीएम पर साधा निशाना
शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वक्त आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस को प्रदेश से बाहर फेंका जाए। कहा कि वीरभद्र प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनके घर की तलाशी सीबीआई द्वारा ली गई। सीएम जेल जाने से बचने के लिए हिंदोस्तान की अनेकों अदालतें के चक्कर काट रहे हैं।

रामलाल ने त्रिदेवों की जिम्मेदार बताई
संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि त्रिदेवों की भूमिका इस एक साल में अहम रहेगी। उन्होंने अपने संबोधन में बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों और बूथ लेवल एजेट की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जो मतदाता सूची में संशोधन और अन्य समस्याओं का समाधान किया जाता है। इसमें बीएलओ की मदद ली जाती है। उन्होंने त्रिदेवों को आपसी समन्वय से काम करने की सलाह दी है। कहा कि जो पोलिंग स्टेशन दूर हैं, उसकी समय रहते जानकारी दें।


सी एंड डी ग्रेड भर्तियों बिना साक्षात्कार के क्यों नहीं
सोलन। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अन्य वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए कि मोदी सरकार सी एंड डी ग्रेड भर्तियां बिना साक्षात्कार के लेने के आदेश जारी कर चुकी हैं। कई प्रदेशों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। लेकिन वीरभद्र सरकार यह अधिसूचना लागू नहीं कर रही। इससे साफ जाहिर होता है कि अपने चहेतों को बैक डोर एंट्री देने की फिराक में कांग्रेस सरकार है। इसलिए इस अधिसूचना की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

वनवे से हुई दिक्कत : कश्यप
सोलन। बसाल पंचायत प्रधान देवेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक को वनवे कर दिया गया था। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया कि लोगों को चंबाघाट से सोलन की और जाने के लिए बाइपास होकर जाना पड़ रहा था। इस कारण कई बीमार लोगों को इलाज करवाने के लिए बाइपास होकर जाना पड़ा। पब्लिक मीटिंग के लिए यह व्यवस्था समझ में आती है। लेकिन पार्टी के फंक्शन के लिए आम लोगों को परेशानी में डालना उचित नहीं।


एक तरफ सीख दूसरी तरफ फजीहत
सोलन। एक तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य शीर्ष नेता शिमला संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में अनुशासन और एकजुटता का पाठ पढ़ा रहे थे तो दूसरी तरफ कुछ कार्यकर्ता इसकी फजीहत उड़ाने से बाज नहीं आ रहे थे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे मंच में कई स्थानों पर पार्टी के झंडे जूते के नीचे दिखे तो कहीं पर मोदी और अमित शाह की चित्रों वाले पंफेलेट को कवर करते फोल्डर कार्यकर्ताओं के जूतों के पास रखा था। हालांकि  इसमें कोई दो राय नहीं कि इतने भारी रश को बड़े बेहतर तरीके से मैनेज किया था लेकिन चूक चाहे प्रबंधन से न हुई हो खामियाजा तो पार्टी को भुगतना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed