{"_id":"5836dd7c4f1c1b313513b23e","slug":"bjp-aganist-the-house-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":" नप बद्दी के हाउस टैक्स के फरमान पर उखड़ी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप बद्दी के हाउस टैक्स के फरमान पर उखड़ी भाजपा
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Thu, 24 Nov 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद बद्दी की तरफ से जबरन थोपे जा रहे हाउस टैक्स के विरोध में आवाज उठाने लगी हैं।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद बद्दी की तरफ से जबरन थोपे जा रहे हाउस टैक्स के विरोध में आवाज उठाने लगी हैं। पहले भी नप के सभी वार्डों के जनप्रतिनिधि और लोग हाउस टैक्स का विरोध कर चुके हैं। लोगों का दो टूक कहना है जब तक नप लोगों को सारी सुविधाएं प्रदान नहीं करती तब तक लोग हाउस टैक्स नहीं देंगे।
विज्ञापन
वीरवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह सैणी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन डीआर चंदेल, जसवंत राय, जोध सिंह, गुरनाम, डॉ. प्रदीप, राजेश, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेलाराम चंदेल ने जारी कर हाउस टैक्स का विरोध जताया है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं का कहना है कि एक तो पहले ही लोग नोटबंदी के कारण लोग दिक्कत झेल रहे हैं ऊपर से नप ने अब हाउस टैक्स वसूलने का फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि नप सुविधाएं तो मुहैया नहीं करवा पाया उल्टा हाउस टैक्स से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर नप बद्दी ने हाउस टैक्स के फैसले को वापस नहीं लिया तो भाजपा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को विवश होगी। नप के लोगों के सहयोग से नप अध्यक्ष और नप कार्यालय का घेराव किया जाएगा। नप बद्दी के लोग किसी भी कीमत पर हाउस टैक्स नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक नप लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवाएगी तब तक लोग हाउस टैक्स का विरोध जारी रखेंगे।