Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bio gas plant to be established

Solan News: शहर के सलोगड़ा कूड़ा संयंत्र में लगेगा बायोगैस प्लांट, 5.20 करोड़ का टेंडर जारी

Thu, 26 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोजाना प्लांट 10 टन से ज्यादा गीले कचरे को करेगा बायोगैस में परिवर्तित
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्रों से अब कूड़ा निष्पादन की नहीं रहेगी समस्या
अभी पंचकूला भेजा जा रहा है कचरा, रोज 10 हजार तक खर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गीले कूड़े के वैज्ञानिक और स्थायी निपटान के लिए सलोगड़ा कूड़ा संयंत्र में बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट के शुरू होने से शहर के घरों, होटलों और ढाबों से निकलने वाले गीले कचरे की समस्या से राहत मिलेगी। नगर निगम सोलन की ओर से इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। बायोगैस प्लांट बनाने के लिए 5.20 करोड़ रुपये बजट का निर्धारण किया गया है। हालांकि बायोगैस प्लांट की सुविधा केवल नगर निगम के क्षेत्रों को ही मिलेगी। फिलहाल पंचायती क्षेत्रों के लिए अभी इसका कोई प्रावधान नहीं है।
बायोगैस प्लांट बनाने के लिए 1,800 से 2,000 वर्ग मीटर जगह चयनित की है। वर्तमान में सोलन शहर से रोजाना 30 से 35 टन कूड़ा सलोगड़ा पहुंचता है, जिसमें निगम के कर्मचारी रोजाना करीब 15 टन गीला कचरा पहुंचा रहे हैं। यहां कचरे को अलग-अलग किया जाता है। अभी तक गीले कचरे के निपटान के लिए उसे हरियाणा के पंचकूला के पास जटवार स्थित बायो मेथनेशन प्लांट में भेजा जा रहा है। वहीं सूखे कचरे से आरडीएफ निकालकर सीमेंट प्लांट को भेजा जा रहा है। शहर में अभी तक एक भी बायोगैस प्लांट नहीं है। ऐसे में नगर निगम का यह इस तरह का पहला प्रोजेक्ट होगा। प्रस्तावित प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 10 टन गीले कचरे से बायोगैस तैयार करने की होगी।
विज्ञापन

इनसेट
कंपोस्टिंग और बायो-मेथनेशन विकल्पों से होगा निस्तारण
बायोगैस प्लांट में गीले कचरे का निस्तारण कंपोस्टिंग और बायो-मेथनेशन जैसे विकल्पों के माध्यम से होगा, इससे बायोगैस तैयार की जाएगी। वर्तमान समय में कूड़ा संयंत्र में लंबे समय तक कचरा पड़ा रहता है इससे आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बायोगैस प्लांट बनने के बाद बदबू और गंदगी की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बायोगैस प्लांट बनाने के लिए 5.20 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। ठेकेदार मिलते ही बायोगैस प्लांट का काम शुरू होगा। हालांकि इससे फिलहाल शहरी क्षेत्रों को ही सुविधा मिलेगी।
- ई. गोपी सिंह, एसडीओ, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed