{"_id":"69b3059400e408bb710039f3","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-solan-news-c-176-1-ssml1044-164939-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर हादसा, चालक फरार
यूपी का रहने वाला था अंकुर पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर एलिना कंपनी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर पाठक पुत्र निवास पाठक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंकुर यूपी के जिला कुशीनगर के तहसील पडरोना के मंडार विदवालिया गांव का रहने वाला था। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल अंकुर पाठक को उपचार के लिए बद्दी सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंकुर बरोटीवाला कोरबेक्स कंपनी में एचआर के पद पर तैनात था और ड्यूटी के बाद रात 10:30 बजे अपने बद्दी के बिलांवाली स्थित कमरे में जा रहा था। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।