फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bike lost control and fell off the road, man died

Solan News: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बाइक, व्यक्ति की मौत

Wed, 14 Jan 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
रवाणू के सेक्टर-4 में पेश आया हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू/सोलन। औद्योगिक नगरी परवाणू के सेक्टर-4 में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि व्यक्ति मोटरसाइकिल से असंतुलित होकर सड़क से नीचे गिर गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हिर्देश कुमार (54), निवासी जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो परवाणू के सेक्टर-4 में कार्यरत थे। हिर्देश 12 जनवरी को ड्यूटी पर गए थे, लेकिन जब रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि वह सेक्टर-4 बाईफरकेशन के पास सड़क किनारे गिरे हुए हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें मृतक अपने एक साथी के साथ शराब के नशे में सड़क पर घूमते हुए दिखाई दिया। फुटेज में देखा गया कि मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित हुई और हिर्देश सड़क से नीचे जा गिरे। पुलिस को मौके से मोटरसाइकिल की हेडलाइट और शराब की बोतल भी बरामद हुई है। हादसे के बाद मृतक का बेटा आशीष उसे अपने कमरे पर ले गया था, जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने ईएसआई अस्पताल परवाणू में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। परिजनों और गवाहों के बयानों के आधार पर इस घटना में किसी भी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed