फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bike hits two passer by on Baddi-Barotiwala road one died in PGI hospital

बाइक की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल

Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bike hits two passer by on Baddi-Barotiwala road one died in PGI hospital
Bike hits two passer by on Baddi-Barotiwala road one died in PGI hospital
बद्दी(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बुरांवला के समीप एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में घायल है।
विज्ञापन

बाइक चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार लाली यादव, बिरजू साहनी, कन्हैया और सुरेश साहनी सड़क पर पैदल बुरांवला बस स्टैंड जा रहे थे। सामने से आए बाइक ने तीनों को टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। घटना में गंभीर घायल बिरजू साहनी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बिरजू साहनी पुत्र उपेंद्र साहनी निवासी वार्ड छह खारना, जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। इसके अलावा बाइक पर पीछे बैठा रामकुमार भी हादसे में घायल है। डीएसपी नपदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed