फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bharat Vikas parishad secretary inspects under construction lab progress in Baddi

बद्दी की नव निर्मित प्रयोगशाला के निर्माण कार्य पर जताया संतोष

Sun, 12 Sep 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bharat Vikas parishad secretary inspects under construction lab progress in Baddi
भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने बद्दी में नव निर्मित प्रयोगशाला का निरी? - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने बद्दी में नवनिर्मित प्रयोगशाला का निरीक्षण कर निर्माण कार्य पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बद्दी में प्रयोगशाला की बहुत जरूरत है। यहां प्रवासी कामगार काफी संख्या में उपचार के लिए आते हैं जिनमें गरीब तबके के अधिक लोग हैं। यहां पर प्रयोगशाला खुलने से आम लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन उन्हें तीन हजार वर्ग मीटर जमीन लीज पर देते हैं तो यहां पर डायलिसिस सेंटर और एमआरआई मशीन लगा सकते हैं। जमीन मिलते ही परिषद निर्माण कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन

वर्तमान में किडनी के रोगियों को डायलिसिस करवाने के चंडीगढ़ जाना पड़ता है। उन्होंने नगर परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता के साथ बैठक कर सेंटर खोलने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भारत विकास परिषद के उत्तर भारत के सचिव सुशील शर्मा, संगठन मंत्री हरिंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सहगल, सचिव आरएस सक्सेना, वित्त सचिव दीप कुमार आर्य, चीफ पैटर्न एमएम ग्रोवर, बद्दी इकाई के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल, राकेश कुमार यादव, अजय सिंह, सीडी मिश्रा, हरिश कुमार गर्ग ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed