फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Before Harikishan was murdered, the son Had talked about, informed about coming home

Solan News: हरिकिशन की हत्या होने से पहले बेटे ने की थी बात, घर आने की दी थी सूचना

Sun, 30 Jun 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालक हत्या मामला
विज्ञापन

जब घर नहीं आया तो हरिकिशन की शुरू हुई छानबीन
परिजन पुलिस से शव जल्द खोजने की कर रहे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। रामशहर तहसील के डोलरू गांव के हरिकिशन का शव पांचवें दिन भी नहीं मिल पाया है। मृतक के परिजन शव को लेकर चिंतित है। परिजन शीघ्र शव खोजने की पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं। डोलरू गांव के हरिकिशन पुत्र बाबू राम टैक्सी चलाता था। 25 जून को वह मनाली से दो सवारियों को लेकर बिलासपुर आ रहा था। बिलासपुर से पहले गागस के साथ एक ढ़ाबे पर टैक्सी में सवार दोनों यात्रियों ने उसे चाय के साथ जहरीला कैप्सूल खाने को दिया।
विश्वास जीतने के लिए इन दोनों यात्रियों ने स्वयं भी कैप्सूल खाए। बाद में जैसे ही बेहोश होने लगा तो गाड़ी में बैठ गया। हरिकिशन के भतीजे संतोष ने बताया कि इन दोनों यात्रियों ने सीट के साथ गले में चुन्नी डाल कर हरिकिशन की हत्या की और बाद में उसे पंजाब में एक नहर में फेंक दिया। गाड़ी लेकर लुधियाना चले गए। जहां पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया लेकिन अभी तक शव नहीं मिला।
विज्ञापन

संतोष कुमार ने बताया कि हरिकिशन की हत्या होने से 15 मिनट पहले उसके बेटे देश राज ने फोन करके पूछा कि वह कहां पहुंचा है। हरिकिशन ने अपने बेटे के बताया कि वह बिलासपुर के समीप पहुंच गया है और सवारियों को बिलासपुर छोड़ने के बाद वह कुछ ही देर में घर आ रहा है। लेकिन वह जब घर नहीं आया तो फोन लगाए लेकिन उसका फोन नहीं लगा। जिससे उसके लापता होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह दिनों से उसके घर में लोगों का तांता लग रहा है लेकिन शव न मिलने पर अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed