फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Beauty parlour training by UCO RSETI is underway.

Solan News: यूको आरसेटी की ओर से ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण जारी

Thu, 08 Oct 2026 12:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 08 Oct 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सिखाया नेल आर्ट, हाथ-पैरों की ग्रुमिंग की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको आरसेटी में चल रहे ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के तहत महिलाओं को नेल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न डिजाइनों और आकर्षक पैटर्न के माध्यम से नाखूनों को सजाने की तकनीक सिखाई। महिलाओं को नेल आर्ट के साथ हाथ-पैर की ग्रुमिंग और स्वच्छता का भी ध्यान रखने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं को नेल आर्ट के लिए आवश्यक सामग्री के इस्तेमाल, नाखूनों की सफाई और आकार देने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद प्रशिक्षक ने खुल अलग-अलग डिजाइन बनाकर दिखाए और महिलाओं से इसका अभ्यास करवाया। महिलाओं ने उत्साह के साथ नए-नए डिजाइन बनाना सीखे।

प्रशिक्षण में रोजाना महिलाओं को ब्यूटी टिप्स दिए जा रहे हैं। महिलाओं को त्वचा की देखभाल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, वैक्सिंग और थ्रैडिंग करना सिखाया जा रहा है। यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संस्थान समय-समय पर इस तरह की पहल शुरू करता है। महिलाओं के लिए जल्द जूट से बने उत्पाद, और मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपने स्तर पर काम शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed