{"_id":"c50f2b993545072da7d03cdd281d7800","slug":"beaten-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की कर दी पिटाई
ब्यूराे/रामशहर (सोलन)।
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
रामशहर थाने के तहत नियाड़ी गांव के एक युवक का पहले यूटिलिटी चालक ने बाइक गिराया उसके बाद उसकी पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दौरान यूटिलिटी चालक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
नियाड़ी गांव के रणजीत सिंह ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर से बाइक पर नंड से किसी काम से आया। उसने बाइक नंड में एक दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ा कर सामान खरीदने लगा।
विज्ञापन
इस बीच स्वारघाट की ओर से एक यूटिलिटी आई जिसे नंड गांव का कर्मचंद चला रहा था। चालक ने यूटिलिटी को पीछे करते हुए बाइक को गिरा दिया। जिससे बाइक को काफी नुकसान पहुंचा। युवक ने चालक कर्मचंद से कहा कि वह देख कर गाड़ी बैक करता तो ऐसा नहीं होगा। इस पर पहले चालक ने उससे बहस करने लगा उसके बाद गाली गलौच के बाद मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
लातों व मुक्कों से मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से अपनी गाड़ी लेकर घर की ओर भाग गया। रामशहर पुलिस ने युवक का मेडिकल कराने के बाद यूटिलिटी के चालक कर्मचंद के खिलाफ धारा 341, 323, 427 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।