फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bear attacks woman going to collect grass, seriously injured

Solan News: घास लेने जा रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल

Thu, 25 Apr 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 25 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bear attacks woman going to collect grass, seriously injured
नौणी की भालू के हमले से घायल महिला। संवाद
महिला के हाथ्की हड्डी टूटी, पेट, पीठ पर गहरे घाव
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सुनी चीखने की आवाज तो बचाई जान
वाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट पंचायत के गांव नौणी की एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया , जिससमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 38 वर्षीय माया पत्नी प्रदीप शर्मा पर भालू ने उस समय हमला किया जब महिला घास लाने के लिए नैना देवी मंदिर धोबटन जा रही थी। सुबह 10:30 बजे के करीब जब महिला उठाऊ पेयजल योजना धोबटन से गुजर रही थी तो भालू ने पीछे से हमला किया। हमले के बाद महिला पानी में गिर गई और चीखने लगी।
इस दौरान महिला की आवाजें धोबटन गांव की विद्या शुक्ला को सुनाई दीं। उन्होंने ग्रामीणों को इकट्ठा किया और गांव से विशाल, अमर चंद, अश्विनी, मीरा, राधा समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और महिला को भालू से बचाया। हमले में महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और बाजू, पेट, पीठ और माथे पर गहरे घाव हुए हैं। स्थानीय लोगों ने उसे दाड़लाघाट में प्राथमिक उपचार दिलाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अर्की अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दाड़लाघाट पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह ईएसआई अस्पताल दाड़ला पहुंचे। इस संबंध में पुलिस प्रशासन व वन अधिकारियों को सूचित कर जख्मी महिला के उपचार को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। दाड़लाघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन विभाग कुनिहार के सहायक अरण्यपाल विक्रम सिंह ने कहा कि भालू के हमले से जख्मी हुई महिला को जल्द उचित सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग जंगली जानवरों से सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed